विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
26 नवंबर को नशामुक्ति दिवस के अवसर पर सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से शपथपत्र लिए जाएंगे, जिसमें वे यह प्रतिज्ञा करेंगे कि वे मद्यपान से दूर रहेंगे।
इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं।जारी निर्देशों के अनुसार, नशामुक्ति दिवस पर विद्यालय परिसर में मद्यनिषेध से जुड़े स्लोगन, पोस्टर और बैनर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही प्रभातफेरी, मानव श्रृंखला और जागरूकता रैली का आयोजन कर लोगों को शराबबंदी के महत्व से अवगत कराया जाएगा।जिला स्तर पर मद्यनिषेध विषय पर निबंध लेखन, वाद-विवाद और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।
बच्चों के अभिभावकों से यह शपथपत्र लिया जाएगा कि वे स्वयं शराब नहीं पिएंगे और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
सभी जिलों के सार्वजनिक स्थलों पर मद्यनिषेध के संदेशों का प्रचार-प्रसार स्लोगन और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से किया जाएगा, ताकि समाज में व्यापक जागरूकता फैल सके।
