गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
मंगलवार को एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, चकहमीद, बखरी का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की समुचित व्यवस्थाओं, बालिकाओं के आवासन, पठन-पाठन की स्थिति तथा अनुशासन व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की।
एसडीएम ने विद्यालय प्रशासन को आवश्यक सुधार हेतु दिशा–निर्देश देते हुए बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा एसडीएम ने मध्य विद्यालय, चकहमीद और उच्च विद्यालय, चकहमीद का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से बातचीत की, उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा शिक्षण-अधिगम की गुणवत्ता का आकलन किया।
विद्यालयों में स्वच्छता, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण सामग्री की उपलब्धता और समग्र शैक्षणिक माहौल को और बेहतर बनाने हेतु संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।एसडीएम श्री सौरव ने कहा कि सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को बच्चों के हित में हर संभव कदम उठाने पर जोर दिया।
