नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड पहसारा पश्चिम ने अभी तक 427 क्विंटल धान अधिप्राप्ति विपणन बर्ष 2025–2026 में कृषकों से की है।राम-जानकी देवी 15 क्विंटल, नंदकिशोर सिंह 16 क्विंटल,अशोक कुमार 10 क्विंटल, शिवम कुमार 10 क्विंटल, मुरारी प्रसाद 39 क्विंटल,पप्पु कुमार 6 क्विंटल,मनीषा ज्योति 180 क्विंटल, दीपक पंडित 30 क्विंटल,परशुराम सिह10 क्विंटन,राधा देवी 15 क्विंटल, प्रियंका देवी 8 क्विंटल, शबनम देवी 38 और शालिग्राम सिंह से 10 क्विंटल की खरीदारी हो चुकी है।मिलर से टैगिंग की प्रक्रिया पूर्ण होने पर प्रतीक्षारत किसानों को कन्फर्म किया जाएगा।ज्ञात हो कि 01नबम्बर से पूरे बिहार में समर्थन मूल्य 2369प्रति क्विंटल की दर से धान अधिप्राप्ति प्रारंभ है।
पैक्स अध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया नावकोठी प्रखंड में सभी पैक्सों को ₹10 लाख 50 हजार रुपए कैश क्रैडिट सी सी खाते में डाल दिया गया है।किसानों को आर टी जी एस या ऐन एफ टी के माध्यम से 48 घंटे के अन्दर भुगतान किया जाता है।प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी को अधिप्राप्ति संबंधित नॉडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।कृषक किसी प्रकार की समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 18001800110 पर संपर्क कर सकते हैं।
