नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत पहसारा पंचायत से देशी चुलाई शराब सहित कारोबारी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना सत्यापन के क्रम में पहसारा वार्ड न० 13 निवासी दुलारी देवी पति स्व० चितन सहनी के घर से 14 लीटर अबैध देशी चुलाई शराब बरामद की गई। पुलिस को देखकर भागते क्रम में पकड़ी गई महिला दुलारी देवी के घर से शराब बरामदगी के बाद मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
