नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पहसारा दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति 02 में भव्य बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत श्वेत क्रांति के जनक वर्गिस कुरीअन के फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिता देवी प्रखंड प्रमुख नावकोठी व विशिष्ट अतिथि नीभा देवी मुखिया ग्राम पंचायत पहसारा पश्चिम थीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष काली सिंह एवं संचालन उपाध्यक्ष राम कुमार सिंह ने किया।
प्रोत्साहन राशि वितरण समारोह में प्रथम स्थान संजय कुमार, द्वितीय स्थान काली सिंह एवं तृतीय स्थान रामकुमार सिंह को ऐटलस साईकिल समिति के तरफ से प्रदान किया गया।सभी समिति के सदस्यों को प्रोत्साहन राशि के तौर पर स्टील बाल्टी वितरण किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार ने कहा सहकार से समृद्धि संभव है।इसलिए युवाओं में सहकार की भावना को जागृत करें। समाज सेवा ही सहकारी समितियों का मूल मंत्र है। बोनस राशि ₹2 लाख 78 हजार व प्रोत्साहन राशि कुल ₹1 लाख 46 हजार सभी किसानों के खातों में भेजी जाएगी।
वहीं 40 वृद्ध,नि:शक्त व विधवा महिलाओं के बीच कंबल वितरण किया गया।मौके पर प्रगति शील किसान संतोष कुमार,मुकेश कुमार, ललन कुमार, राजेश कुमार,पप्पू कुमार, शालिग्राम सिंह, रामप्रिय सिंह,रमाकांत पासवान, रंजीत यादव, सचिव मुकुंद कुमार सहित सैकड़ों समिति सदस्य मौजूद थे।
