नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
बेगूसराय की शालिनी ने दोहरा स्वर्ण पदक जीतकर बेगूसराय जिले सहित संपूर्ण बिहार का मान बढ़ाया है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में चल रहे ईस्ट जोन अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग 2025-26 के अंतिम दिन बिहार भारोत्तोलन टीम का प्रतिनिधित्व कर रहीं बेगूसराय की वेटलिफ्टर शालिनी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर एवं सीनियर दोनों वर्गों में 86+किग्रा कैटेगरी में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
शालिनी ने प्रतियोगिता में बेहतरीन लिफ्ट करते हुए 80 किग्रा एवं 104 किग्रा कुल 184 किग्रा वज़न के साथ विजयी बढ़त हासिल की और बिहार टीम को सम्मानित किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से बिहार और बेगूसराय भारोत्तोलन टीम की प्रतिष्ठा काफी मजबूत हुई है।

शालिनी की इस उपलब्धि पर बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष शिक्षाविद राजकिशोर सिंह ने कहा की शालिनी एक बहुत ही मेहनती और अनुशासित एथलीट है, जिसकी इस उपलब्धि के बाद बेगूसराय और पूरे बिहार के अन्य महिला एथलीट प्रेरित होंगे।अंतर्राष्ट्रीय रेफरी रजनीश भास्कर ने कहा की “बेगूसराय की इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने अपने दृढ़ निश्चय, मेहनत और कौशल के दम पर बेगूसराय सहित सम्पूर्ण बिहार का मान बढ़ाया है।
शालिनी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बिहार वेटलिफ्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण ओझा,पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार केसरी,मुखिया संघ के जिला महासचिव, प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिडडू, महासचिव उपेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष शिप्रा सोनी सहित सभी खेल पदाधिकारी व खेल प्रेमियो ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।
