विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर बेगुसराय: शराब पीकर अपने ही गांव में हंगामा कर रहे शराबी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस संबंध मे प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ा गांव निवासी बलराम चौधरी के पुत्र जनार्दन निषाद अपने ही गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहा था जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध मद्यनिषेध अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 342/25 दर्ज कर व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया ।
मिली जानकारी के अनुार उक्त शराबी कुछ दिन पूर्व भी शराब पीकर हंगामा कर रहा था जिसे गिरफ्तार कर सनहा संख्या 588/25 दर्ज कर जेल भेजा गया था। प्रथम वार कोर्ट द्वारा जुर्माना पर छोड़ दिया गया था लेकिन फिर दूसरे वार थाना कांड संख्या दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
