गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड के राटन पंचायत अंतर्गत उदनचक्क में पिछले दो माह से नल-जल योजना बंद पड़ी है, जिसके कारण दर्जनों परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
इसी समस्या को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बखरी प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने अनुमंडल पदाधिकारी, बखरी को लिखित आवेदन सौंपकर बंद पड़े जलमीनार को तुरंत चालू कराने की मांग की है।पंकज पासवान ने बताया कि सरकार ने आम लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नल-जल योजना शुरू की थी, ताकि लोग बीमारियों से सुरक्षित रह सकें। लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण उदनचक्क में पिछले दो महीनों से जल आपूर्ति पूरी तरह ठप है।
नल-जल योजना के बंद रहने से वार्ड संख्या 4, 5, 6, 9 और 10 के सभी लाभुक प्रभावित हैं और रोजमर्रा के कामों के लिए पानी की भारी किल्लत झेल रहे हैं। लाभुकों ने भी जल्द से जल्द जलमीनार को चालू करने और नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।
