गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा व्यापक गृह संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान स्वयंसेवक टोली बनाकर घर-घर संपर्क कर संघ के सौ वर्षों की गौरवपूर्ण गाथा समाज के बीच पहुंचा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना तथा सनातन संस्कृति, भारतीय इतिहास और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।अभियान टोली का नेतृत्व कर रहे अभाविप के जिला संयोजक अनुभव आनंद ने कहा कि संघ के सौ वर्ष केवल अतीत नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा तय करने का संकल्प हैं।
उन्होंने बताया कि संघ ने परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वदेशी व आत्मनिर्भरता तथा नागरिक कर्तव्य जैसे पांच प्रमुख लक्ष्यों को अपनाया है।मौके पर नगर कार्यवाह गोपेश कुमार,आदित्य गुप्ता, अनुज कुमार, कमलनाथ सिन्हा, मनोज कुमार, राजकुमार सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे।
