गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी बीआरसी भवन सभागार में शनिवार को प्रधान शिक्षकों का एक दिवसीय गृहवार सर्वेक्षण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिक्षक दिलीप कुमार एवं मो. फैयाज अहमद द्वारा दिया गया। इसमें शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पोषक क्षेत्रों में गृहवार सर्वेक्षण कर शिक्षा से वंचित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें विद्यालय से जोड़ने पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षकों ने बताया कि 6 से 14 एवं 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बच्चे जो नामांकित नहीं हैं या विद्यालय नहीं आ रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर तय समय सीमा में नामांकन सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण दो पालियों में संपन्न हुआ। इसके तहत हेल्प डेस्क गठन, नोडल शिक्षक नामित करने, आंकड़ों का संग्रह व पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया भी बताई गई।
मौके पर प्रधानाध्यापक विरंची यादव, कृष्ण कुमार चौधरी, जयंती कुमारी, शमां प्रवीण, अमानुल्लाह अमन, प्रांजल मौर्या सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
