नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावकोठी में शनिवार को सभी पंचायत के आशा फैसिलेटर व आशा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंदन मिश्रा ने की।
बैठक में ऐसे आशा कार्यकर्ता जो एम आशा एप पर सही तरीके से कार्य नहीं कर पा रही हैं उनकी समीक्षा कर उन्हें एम आशा के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें एक सप्ताह के अंदर एप पर कार्यपूर्ण करने का दिशा निर्देश दिया गया।वहीं 14 दिसंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान का समय बढ़ाकर 16 दिसम्बर तय किया गया इसकी जानकारी दी गई।वहीं भारत सरकार व बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
मौके पर डब्ल्यूएचओ मॉनिटर अमरेश कुमार राय, बीएमसी यूनिसेफ गोपाल कुमार,बीसीएम ऊषा कुमार,रवि शंकर कुमार,आशा फैसिलेटर लक्ष्मी कुमारी,संगीता कुमारी,कंचन कुमारी, अंजू कुमारी आदि मौजूद थीं।
