गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/ बेगूसराय
जनता दल (यूनाइटेड) का सदस्यता अभियान बखरी में प्रारंभ हुआ। नगर अध्यक्ष कुमारी संगीता राय की अध्यक्षता में राधा स्वामी इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में बैठक हुई। मुख्य अतिथि चेरियाबरियारपुर विधायक अभिषेक आनंद ने उपस्थित लोगों को जद (यू) की सदस्यता दिलाई।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसे पूरा करने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा।बैठक में जवाहर राय, कुमार निशांत वर्मा, प्रशांत देव सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
