नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
बेगूसराय जिला में अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान वाहन चेकिंग के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर सिंधौल थाना पुलिस टीम के द्वारा नशीले पदार्थ के साथ कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायायिक हिरासत में। सिंघौल थाना पुलिस टीम के द्वारा वाहन जांच के दौरान सुनील कुमार सिंह पिता स्व० रामदेव सिंह ग्राम महेशवाड़ा, थाना नावकोठी निवासी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति को विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 4 किलो ग्राम गांजा जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया गया।अवैध नशीले पदार्थ बरामदगी के बाद गिरफ्तार व्यक्ति पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
