नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगूसराय
बेगूसराय में सोमवार को डीडीसी के रूप में आईएएस अधिकारी 2021 बैच के आकाश चौधरी ने पदभार संभाल लिया।इसके पहले वो बक्सर जिला में डीडीसी के पद पर कार्यरत थे।जिले के एडीएम सह प्रभारी डीडीसी बृज किशोर चौधरी ने नये डीडीसी को कार्यालय में प्रभार सौंपा।
डीडीसी ने सर्वप्रथम पदभार संभालने के बाद डीआरडीए व जिला परिषद के सदस्यों व कई प्रखंड के बीडीओ से परिचय प्राप्त किया। उसके बाद जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व जिला परिषद के अन्य सदस्यों से जिला परिषद के विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह,जिला परिषद के सदस्य नंद लाल राय, झुन्ना सिंह,अमित कुमार देव,डीपीओ मनरेगा बिट्टू कुमार आदि मौजूद थे।
