गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड के बहुआरा गांव निवासी पूर्व डीलर स्वर्गीय बनारसी राम की पत्नी लक्खी देवी का निधन हो गया। वे लगभग 75 वर्ष की थीं।
मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार सुहागी घाट में किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान उनके छोटे पुत्र रंजीत राम, जो वर्तमान में डीलर हैं, ने उन्हें मुखाग्नि दी। लक्खी देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद अवसर पर गांव सहित आसपास के इलाकों से दर्जनों लोगों ने पहुंचकर उन्हें पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी।उनके निधन से बहुआरा गांव एवं आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।
