नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
जिला आसूचना इकाई बेगूसराय के गुप्त सूचना पर रतनपुर थाना अंतर्गत गणेश दत्त नगर में जिला सूचना इकाई टीम बेगूसराय रतनपुर थाना नगर थाना एवं मुफस्सिल थाना पुलिस टीम के द्वारा संयुक्त कार्रवाई में 3.340 किलोग्राम स्मैक के साथ 20 लाख 4700 हजार नगद एक मोटरसाइकिल तीन मोबाइल एवं कई सोने के जेवरात को बरामद किया गया एवं दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बेगूसराय के नेतृत्व में गणेश दत्त नगर वार्ड नंबर 20 में रामवृक्ष कुमार के किराए वाले मकान में में 3.340 किलोग्राम स्मैक बरामद किया गया।
रामवृक्ष कुमार एवं उसका अन्य सहयोगी बीपी स्कूल के पास स्मैक का डीलिंग करते हुए नगर थानाध्यक्ष मुफस्सिल एवं सशस्त्र बल के साथ छापेमारी की,जिसमें शिवम कुमार उर्फ शिवम सिंह व आर्यन कुमार उर्फ कार्तिक को पकड़ा गया।एक व्यक्ति गली का फायदा उठाकर भाग गया।
पकड़े व्यक्ति से पूछताछ पर बताया कि भागने वाला व्यक्ति रामवृक्ष कुमार पिता बाल्मीकि यादव ग्राम मथार थाना मुफस्सिल जिला खगड़िया जो कि गणेश दत्त नगर के सुधा देवी के मकान में किराए पर रहता था। पकड़े व्यक्ति से पूछताछ करने पर अन्य साथी के साथ स्मैक का अवैध कारोबार करने की बात स्वीकार किया। पुलिस टीम के द्वारा कुमार आर्यन उर्फ कार्तिक के घर में छापेमारी कर एक बैग में 20 लाख 47 हजार रुपया बरामद किया।घटना में संयुक्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
