नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर पंचायत नावकोठी से पुलिस ने मारपीट मामले के दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अमरजीत तिवारी ने बताया कि नावकोठी निवासी मनोज सिंह का पुत्र गौरव कुमार एवं संजय सिंह का पुत्र अनमोल सिंह उर्फ संख्या शामिल हैं।
मामले में वार्ड संख्या 13 निवासी मो० निजाम ने अपने पुत्र मो० रियाजुल के साथ मारपीट तथा दिनभर की मजदूरी की राशि छीनने का आरोप लगाते हुए नावकोठी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।आवेदन में बताया गया है कि बुधवार की शाम मो. रियाजुल पीएचसी के समीप चाय पीने गया था,जहां उक्त नामजदों ने उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। विरोध करने पर गाली- गलौज करते हुए मारपीट की।
मारपीट में रियाजुल का सिर फट गया जिसका इलाज पीएचसी में कराया गया।मामले की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अमरजीत तिवारी ने त्वरित कार्रवाई कर नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
