गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बेगूसराय के उलाव स्टेट निवासी ब्रजभूषण देव उर्फ नन्दू बाबू एवं शंकर शरण देव उर्फ बलराम बाबू के सौजन्य से बखरी के बगरस में 500 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया l जहां गुरुवार को यह आयोजन समाजसेवी भोला कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ.उन्होंने कहा कि नंदू बाबू की जन्मदिन पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं,इस तरह का कार्यक्रम अनुकरणीय है l
इस मौके पर बतौर अतिथि पंचायत के मुखिया जीवो देवी,पंसस रीना देवी,पूर्व मुखिया सरोजनी भारती,उपमुखिया अजीत कुमार,भूषण कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे l मुख्य अतिथि बलराम सिंह ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा सभी की जिम्मेदारी है समाज में सबसे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिएl इस कंबल वितरण समारोह में बड़ी संख्या में वृद्ध महिलाएं भी शामिल थीं l कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी अमरनाथ साह कर रहे थे l
