गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के अंतर्गत पशुपालन विभाग द्वारा बखरी प्रखण्ड में “आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2” कार्यक्रम के तहत “बेहतर पशु स्वास्थ्य प्रबंधन हेतु आधारभूत व्यवस्थाएँ” योजना के अंतर्गत पशु बांझपन निवारण शिविर एवं पशुपालक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन बिहार लाइवस्टॉक एजेंसी, बिहार, पटना के तत्वावधान में किया गया, जबकि इसकी देखरेख जिला पशुपालन पदाधिकारी बेगूसराय द्वारा की गई। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में पशुपालकों ने भाग लिया और अपने पशुओं की जांच कराई।
इस अवसर पर पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पीयूष कुमार भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी सिकंदर कुमार, डंडारी पशु चिकित्सा पदाधिकारी प्रणेश कुमार,पारा भेट अभिषेक कुमार राटन के उप मुखिया अजीत कुमार, राजदेव कुमार, रुदल यादव, सिकंदर यादव, प्रकाश यादव, रंजन कुमार आदि मौजूद थे। विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों द्वारा पशुओं में बांझपन के कारणों, उसके उपचार एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही पशुपालकों को संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण, स्वच्छता एवं आधुनिक पशुपालन तकनीकों के बारे में जागरूक किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के शिविरों से पशुओं की उत्पादकता बढ़ेगी, जिससे पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।
