गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
नव वर्ष के मौके पर बखरी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने नकली विदेशी शराब के अवैध उद्योग का भंडाफोड़ करते हुए एक पुरुष और एक महिला को भारी मात्रा में नकली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बागबान पंचायत के वार्ड संख्या चार स्थित बहियार में नकली विदेशी शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि लंबे समय से उक्त स्थान पर नकली शराब का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था।एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और आम लोगों ने पुलिस की इस सफलता की सराहना की है।
