नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रजाकपुर किसान ठाकुरवाड़ी के प्रांगण एवं नावकोठी पुरानी दुर्गा स्थान में आयोजित रामधुनी यज्ञ का बखरी विधायक सह बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय पासवान ने उद्घाटन किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि सीताराम नाम संकीर्तन से वातावरण शुद्ध होता है।यज्ञ के दौरान किए जा रहे होम से वायुमंडल शुद्ध होता है।वहीं मुखिया संघ के जिला महासचिव,प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिडडू के आवास पर समस्या संग्रह सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान मुखिया राष्ट्रपति कुमार के द्वारा अंग वस्त्र व बुके से स्थानीय विधायक सह गन्ना मंत्री संजय पासवान,चेरिया बरियारपुर विधायक अभिषेक आनंद, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा एवं जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव को सम्मानित किया।इस दौरान मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने नावकोठी बाजार का जल निकासी,डिग्री कॉलेज, प्रखण्ड स्तरीय खेल मैदान सहित पंचायत व प्रखंड के विभिन्न ज्वलंत जन-समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।वहीं ग्रामीणों ने भी बारी-बारी से विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपा।मंत्री संजय पासवान ने कहा कि बखरी विधानसभा व बेगूसराय जिले के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।

मौके पर युवा जिलाध्यक्ष अजय कुमार टाईगर,युवा जिला प्रधान महासचिव दीपक पासवान,युवा प्रखंड अध्यक्ष राजन पासवान,प्रखंड उपाध्यक्ष समल जयसवाल,छात्र अध्यक्ष दिवाकर कुमार पासवान,प्रखंड अध्यक्ष शंकर राय,बखरी प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान,जिला उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार,जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार,अवध किशोर सिंह,मनोज पाठक, मनीष कुमार,नीतिश जयसवाल,उप मुखिया विजय सहनी,कन्हैया कुमार,महेश महतो, सुधीर कुमार,शत्रुघन कुमार,राजा कुमार, कृष्णनंदन जयसवाल, राहुल कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
