गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी मुख्य बाजार स्थित यूको बैंक शाखा में मंगलवार को बैंक का 84 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख शिवचंद्र पासवान, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू कुशवाहा, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के स्टेट हेड अभिषेक कुमार तथा शाखा प्रबंधक दिलीप कुमार ने केक काटकर अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी।
शाखा प्रबंधक दिलीप कुमार ने कहा कि यूको बैंक वर्ष 1943 से ग्राहकों का विश्वास बनाए रखते हुए बेहतर बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहा है। स्थापना दिवस के मौके पर विभिन्न योजनाओं के तहत खाते खोले गए तथा कस्टमर मीट के माध्यम से ग्राहकों को बैंक की सेवाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सहायक शाखा प्रबंधक लक्ष्मी नारायण, कैशियर मधुप कुमार सहित अन्य कर्मचारी एवं ग्राहक मौजूद थे।
