गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तुलसीपुर चौक के समीप दो युवक विदेशी शराब लेकर किसी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और दोनों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवकों की पहचान नगर परिषद वार्ड संख्या 27 निवासी स्वर्गीय जगदीश सहनी के पुत्र नीरज कुमार एवं स्वर्गीय त्रिवेणी सहनी के पुत्र जितेंद्र सहनी के रूप में की गई है।पुलिस ने उनके पास से मैजिक मोमेंट 750 एमएल की 22 बोतल, ओल्ड मोंक रम 750 एमएल की 20 बोतल तथा रॉक कोल्ड क्लासिक व्हिस्की 750 एमएल की 1 बोतल बरामद की है। इस प्रकार कुल 43 बोतलों में 32.250 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
