गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
नगर परिषद बखरी के ज्ञापांक संख्या 8 के रोस्टर के आलोक में वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट हेतु शनिवार को वार्ड संख्या 25 में वार्ड सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता वार्ड पार्षद मंजू देवी ने की।
इस अवसर पर नगर से प्रतिनियुक्त सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट पदाधिकारी रंजीत शर्मा अपने सहयोगी कर्मियों के साथ उपस्थित रहे। सभा का उद्देश्य वार्ड स्तर से बजट संबंधी सुझाव प्राप्त करना था। वार्डवासियों द्वारा कुल दस प्रस्ताव रखे गए, जिनमें मिनी हाई मास्ट लाइट, सड़क-नाली निर्माण, स्वामी विवेकानंद द्वार, सामुदायिक भवन निर्माण, सर्वे कुएं का जीर्णोद्धार, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम किस्त भुगतान तथा शौचालय निर्माण से जुड़े विषय शामिल रहे।
पार्षद मंजू देवी ने कहा कि वार्ड का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। वहीं रंजीत शर्मा ने बताया कि सभी प्रस्तावों को संकलित कर नगर परिषद के बजट में शामिल करने हेतु अग्रसारित किया जाएगा। सभा का संचालन कृष्ण कन्धा कुमार ने किया, जिसमें वार्डवासियों की सक्रिय भागीदारी रही।
