गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों के आरोपी को गिरफ्तार किया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कामास्थान निवासी स्वर्गीय सोनेलाल राम के पुत्र उमेश राम तथा मक्खाचक निवासी उमर अंसारी के पुत्र लालो अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
