नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकमुजफ्फर में विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित गया।अध्यक्षता नंदकिशोर पंडित एवं संचालन हिंदी शिक्षिका खुशबू कुमारी के ने की।
इसके अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों ने कविता पाठ किया।छात्राओं ने हिंदी निबंध और कहानी लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया।कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।हिंदी भाषा की शिक्षिका खुशबू कुमारी संविधान में हिंदी भाषा के महत्व और आज के समय में हिंदी की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।इस दौरान उन्होंने बताया कि आज विश्व हिंदी दिवस मनाया गया जिसका उद्देश्य हिंदी भाषा का उपयोग कर भाषाई और वैश्विक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना है।
इस दौरान शिक्षक कन्हैया कुमार,अभय कुमार,प्रवीण कुमार, इन्दू कुमारी,छात्रा सिम्मी कुमारी, नेहा कुमारी,नैंसी कुमारी, रिंकी कुमारी,रानी कुमारी,छात्र दिलखुश कुमार आदि हिंदी दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।
