गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
तैलिक वैश्य संघ की द्विवार्षिक आमसभा सह सत्र 2026–28 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव तैलिक वैश्य भवन में सम्पन्न हुआ। आमसभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अजय साह ने की। संरक्षक समिति संयोजक पूर्व पार्षद सिधेश आर्य ने समाज के इतिहास और योगदान पर प्रकाश डाला।
महामंत्री हीरा कुमार साह ने प्रतिवेदन, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने आय-व्यय विवरण तथा ऑडिटर रितेश कुमार साहु ने ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की।निर्वाचन सत्र की अध्यक्षता निर्वाचन पदाधिकारी गोविन्द साहु ने की। सर्वसम्मति से त्रिपुरारी साह अध्यक्ष चुने गए। ओमप्रकाश गुप्ता पुनः कोषाध्यक्ष और रितेश कुमार साहु अंकेक्षक बने। महामंत्री पद के चुनाव में हीरा कुमार साह ने अरविंद कुमार साह को 6 मतों से पराजित किया। पांच सदस्यीय संरक्षण समिति व कार्यसमिति का भी गठन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
