गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर पंचायत के वार्ड नं 3 में बुधवार दो पहर को एक फुस की घर में आग लगने से घर में रखे लाखों रुपए मुल्य के विभिन्न समान जल कर राख हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा वीरपुर थाना में कार्यरत अग्नि शमन को घटना की सूचना दिया गया। लेकिन जब तक कि अग्नि शमन बाहन पहुंची तब तक मैं ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाया लिया गया ।इस संबंध में पीड़ित बिंदेश्वरी महतों ने बताया कि आग लगने की कारणों का पता हम लोगों को नहीं है कारण घर में ताला लगाकर खेत गये हुए थे।घर में रखे लगभग 80 हजार के साइज में चिरा हुआ लकरी,चारा मशीन, 20 मन भूषा,चौकी और कपड़े जल कर राख हो गए हैं।
