गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-18 में चल रहे नाला निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। लोगों का आरोप है कि नाला निर्माण एस्टीमेट के अनुसार नहीं किया जा रहा है।स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कार्यस्थल पर संबंधित स्थानीय जेई नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते, जिससे मनमानी तरीके से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे नाले की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वार्डवासियों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की जांच कराई जाए और एस्टीमेट के अनुसार गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराया जाए। प्रशासन से मामले पर संज्ञान लेने की मांग की है।
