नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत डफरपुर पंचायत से एक महिला के अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया है।डफरपुर वार्ड संख्या 7 निवासी प्रमोद महतों पिता कारी महतों ने नावकोठी थाना में पत्नी के अपहरण कर लेने का मामला दर्ज करवाया है।
उन्होंने लिखा है कि मैं अपने बहन के यहां गया था।मेरे पड़ोसी द्वारा फोन पर बताया गया कि आपका घर खुला हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है।मेरी पत्नी काल्पनिक नाम सोनी देवी घर से गायब थी।साथ ही ₹50000 नगद,दो भरी सोना एवं 15 भरी चांदी गायब था।काफी खोजने के क्रम में पता चला कि रामसुंदर महतो पिता ज्ञानी महतो एवं मनटुन महतो पिता ज्ञानी महतो ग्राम विक्रमपुर थाना चेरियाबरियारपुर निवासी के द्वारा मेरी पत्नी को जबरन गलत नीयत से अपहरण कर लिया गया है।
प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।महिला की खोजबीन की जा रही है।
