नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड पहसारा पश्चिम के किसानों ने पैक्स अध्यक्ष रणवीर सिंह से मिलकर धान अधिप्राप्ति में किसानों के भुगतान के बारे में अद्यतन जानकारी दी।
पैक्स अध्यक्ष रणवीर सिंह ने किसानों को बताया समिति ने अभी तक कुल 47 किसानों से 1268 क्विटल धान की खरीदारी की है।सभी किसानों को बैंक खाते में आर टी जी एस के माध्यम से भुगतान किया गया है। अंतिम चरणों में जिन किसानों ने धान समितियों के अतिरिक्त गोदाम में दिए हैं।लक्ष्य निर्धारित नहीं होने के कारण उनका भुगतान लंबित है।धान अधिप्राप्ति में बिहार सरकार की व्यवस्था काफी लचर है।पैक्स अध्यक्ष को सरकार मोहरा बनाती है।
विदित हो कि सरकार परिवहन खर्च,ढुलाई, सिलाई का खर्च 1962 ई के हिसाब से करती है। 10.5% व्याज पर पैसा सहकारी बैंक से लेकर पैक्स अधिप्राप्ति का कार्य करती है। धान भेजते तक बैंक का व्याज काफी बढ़ जाता है।कदम – कदम पर मानवीय बाधाओं से सामना करना पड़ता है।ऐसे में पैक्स को प्रमादी होने की संभावना बढ़ जाती है। मौके पर किसान संतोष कुमार,मुकेश कुमार,मुकुंद कुमार, उमेश सिंह,रंजीत यादव,राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।
