नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विद्युत ऊर्जा चोरी रोकथाम हेतु कनीय अभियंता विमल कुमार साहा,रामनरेश राय, संजय कुमार,अमित कुमार सहनी,पप्पू कुमार के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में पांच लोगों को अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते हुए पकड़ा गया।प्रशिक्ष डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि इनके विरूद्ध थाने में भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा135 एवं अन्य सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जेई विमल कुमार साहा ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में पीरनगर निवासी उषा देवी पर ₹11,521,पीरनगर निवासी रेखा देवी पति सुरेश पोद्दार पूर्व का बकाया ₹3079+ क्षतिपूर्ति राशि ₹8,9 38, पीरनगर निवासी अरविंद पासवान पिता खखर पासवान पर पूर्व का बकाया ₹28,199 एवं क्षतिपूर्ति राशि ₹7,429,पीरनगर निवासी राजकुमारी देवी पति संजय पासवान ₹8,938, गम्हरिया निवासी बलराम कुमार पिता बिपत यादव निवासी पर पूर्व का बकाया ₹33,245 + क्षतिपूर्ति राशि12,372, राजस्व की क्षति का मामला दर्ज हुआ है।
उक्त सभी व्यक्तियों पर मीटर बायपास कर विद्युत उपयोग करने,विद्युत बकाया रहने के बाद भी चोरी से विद्युत उपयोग करने का आरोप लगाया गया है।
