गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बगरस में आयोजित श्री रामजानकी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मंझौल और पन्हास की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर पन्हास की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पन्हास की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 204 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंझौल की टीम ने कड़ा मुकाबला पेश किया, लेकिन वह 7 विकेट पर 179 रन ही बना सकी। इस तरह पन्हास की टीम ने मुकाबला जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।मैच के हीरो रहे रामप्रीत कुमार, जिन्होंने नाबाद 76 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य बखरी नरेश पासवान रहे।
मौके पर आयोजक भोला कुशवाहा, प्रायोजक भूषण महतो,कॉमेंटेटर हरिहर बुक्का, अनुज कुमार, सुनील साहनी, लाल साहेब,स्कोरर रामविनय कुमार सह स्कोरर: अंकित,अंपायर सुभाकर मिश्रा, दुर्गेश पाठक,सहयोगी गौतम, विनोद, अजय सिंह के अलावे
मैच के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही।
