गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी सुग्गा निवासी नरेश महतो के पुत्र चंदन महतो, गोढ़िहारी निवासी जगदीश सहनी के पुत्र नीरज कुमार एवं करण कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं दूसरी ओर अलौली थाना क्षेत्र के सोनिहार वार्ड संख्या 12 निवासी नशेड़ी अबोध पटेल के पुत्र सचिन कुमार तथा योगेंद्र पटेल के पुत्र नीरज कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
