गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर थाना में कार्यरत एसआई विक्रम किशोर के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान थाने के पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने उन्हें अंग वस्त्र देकर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि सरकारी सेवा के दौरान 60 वर्ष पूरा होने के बाद सरकारी सेवक सेवानिवृत्त हो जाते हैं।इस दौरान उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा यादगार रहता है।एसआई ऋषिकेश भारद्वाज,अजय कुमार,परमा पासवान व एएसआई सूर्य कुमार यादव ने कहा कि विक्रम किशोर एक कुशल पदाधिकारी के रूप में थाना क्षेत्र में शांति विधि व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महती भूमिका निभाएं हैं।जो हमेशा के लिए यादगार रहेगा।ग्राम रक्षा दल के प्रांतीय अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि विक्रम किशोर जी अपने पुलिसिंग की लंबी पारी में हमेशा हमलोगों के बीच अपना अनुभव साझा किया करते थे।ताकि अन्य लोगों को भी इनसे प्रेरणा मिल सके।
सेवानिवृत्त एसआई विक्रम किशोर ने कहा कि ड्यूटी के दौरान यहां के हर लोगों ने काफी प्यार व स्नेह दिया।जो हमेशा यादगार रहेगा।आपको बताते चलें कि 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के उपरांत जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने भी उन्हें मोमेंटो व चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया था।
