गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि प्राणपुर वार्ड 13 निवासी राम लखन राम के पुत्र कमलेश राम को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है।वहीं दूसरी ओर बखरी निवासी मो. मुर्तुजा के पुत्र मो. मंजूर को चोरी की गई साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
