गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी में शुक्रवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रखंड के चार परीक्षा केंद्रों पर कुल 17 छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थित रहीं। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शकरपुरा के केंद्राधीक्षक विकास चंद्र भारती ने बताया कि प्रथम पाली में कुल 351 छात्राएं नामांकित थीं, जिनमें सभी उपस्थित रहीं। वहीं दूसरी पाली में 314 में से 310 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं, जबकि चार छात्राएं अनुपस्थित रहीं।प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक प्रेम गांधी ने जानकारी दी कि उनके केंद्र पर प्रथम पाली में नामांकित सभी 153 छात्राएं उपस्थित रहीं।
साथ ही दूसरी पाली में भी सभी 230 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरी की केंद्राधीक्षक रंजू कुमारी ने बताया कि प्रथम पाली में 356 में से 353 छात्राएं उपस्थित रहीं, जबकि तीन छात्राएं अनुपस्थित थीं। दूसरी पाली में 218 में से 216 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं और दो छात्राएं अनुपस्थित रहीं।
इसी तरह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाघरा के केंद्राधीक्षक अमरजीत कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में 550 में से 546 छात्राएं उपस्थित रहीं, जबकि चार छात्राएं परीक्षा से अनुपस्थित थीं। दूसरी पाली में 535 में से 531 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं और चार छात्राएं अनुपस्थित रहीं।
प्रशासनिक व्यवस्था के बीच सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
