गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र बखरी-147 में स्टेडियम निर्माण की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने खेल मंत्री को एक पत्र भी सौंपा।पत्र के माध्यम से गन्ना मंत्री संजय कुमार ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बखरी, नावकोठी, डंडारी एवं गढ़पुरा चारों प्रखंडों में खेल अवसंरचना का अत्यंत अभाव है। इसके कारण स्थानीय प्रतिभाशाली युवाओं एवं खिलाड़ियों को अभ्यास, प्रशिक्षण तथा प्रतियोगिताओं के लिए उचित सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों में खेल सुविधाओं की कमी से युवाओं का खेलों के प्रति रुझान प्रभावित हो रहा है। ऐसे में क्षेत्र में स्टेडियम का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।
गन्ना मंत्री ने पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के कुशल नेतृत्व में यह पहल क्षेत्र के खिलाड़ियों को नई दिशा देगी और राज्य स्तर पर खेल प्रतिभाओं को उभारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।उन्होंने प्रस्तावित स्टेडियमों में बहुउद्देशीय खेल मैदान, रनिंग ट्रैक, दर्शक दीर्घा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के प्रावधान की भी मांग की है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र के युवाओं के सर्वांगीण विकास में सहायता मिलेगी।
