गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने नशे की हालत में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बखरी थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक नशे की हालत में पाए गए थे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बखरी इस्माइल नगर निवासी रामचंद्र राम के पुत्र बेचन राम तथा गंगौर थाना क्षेत्र के बभनगामा वार्ड संख्या चार निवासी कमलेश्वरी तांती के पुत्र अमित तांती को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि होने के बाद दोनों आरोपियों को विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस प्रशासन ने कहा कि क्षेत्र में नशाखोरी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
