गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह पांच-छह फरवरी की रात परिहारा थाना क्षेत्र के एक शादी समारोह का है, जिसमें हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक के पैर में गोली लगने की भी बात कही जा रही है।
मामले की पुष्टि करते हुए परिहारा प्रभारी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का सत्यापन किया गया है। जांच में पाया गया कि वीडियो परिहारा निवासी सुशील सिंह के यहां आयोजित शादी समारोह का है। पुलिस ने वीडियो में हथियार प्रदर्शन के आरोप में तीन लोगों को नामजद किया है। इनमें स्वर्गीय मनोज सिंह के पुत्र प्रीतम सिंह, संजीव साह के पुत्र प्रिंस कुमार और राधारमण सिंह के पुत्र पवन कुमार सिंह शामिल हैं। सभी आरोपी परिहारा थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।थानाध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
