गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राटन गांव हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। लाल और पीले वस्त्रों में सजी लगभग तीन सौ कुंवारी कन्याओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा ने पूरे राटन-बगरस क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।राटन स्थित रत्न कबीर मठ के प्रांगण में दो दिवसीय रामधुनी का आयोजन किया गया है।
कलश शोभायात्रा में मुखिया प्रतिनिधि सुरेश राम, पूर्व सरपंच जयकांत यादव, पंचायत समिति सदस्य रीना देवी, उपमुखिया अजित कुमार महतो, सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र जीतू, पंकज पासवान, राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
