नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड अंतर्गत सदर पंचायत के मुखिया ने एक बड़ी जन पहल की है।सेवा ही संकल्प की मंत्रों के साथ रविवार को अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर पंचायत वासियों के लिए इलाज हेतु नि:शुल्क गाड़ी की व्यवस्था की।
वहीं पंचायत वासियों ने कई जगहों पर केक काटकर मुखिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।जिला मुखिया संघ के महासचिव,प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिडडू ने बताते हुए कहा कि रात्रि 8 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक पंचायत के सभी नागरिकों के लिए इलाज हेतु नि:शुल्क गाड़ी की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार का शुल्क इसमें नहीं देना है। उन्होंने बताया कि पंचायत के आम नागरिकों को रात्रि कालीन समय में वाहन नहीं उपलब्ध रहने से बहुत परेशानी होती थी इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए हमने रात्रि कालीन समय में इलाज हेतु नि:शुल्क गाड़ी की व्यवस्था की है। आप इन नंबर पर मिस्ड कॉल कर इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।मोबाइल नंबर 7091 10 24 32 एवं 7544 85 9144 जारी की गई है।उन्होंने बताया कि इस सेवा में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर हमारे निजी मोबाइल नंबर 9199 44 4241 पर संपर्क कर जानकारी साझा कर सकते हैं।
