गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी में पुलिस सप्ताह के अवसर पर रविवार को बखरी थाना परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई की गई और आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परिसर में जमा कचरे को हटाया गया तथा साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस सप्ताह के तहत यह अभियान केवल थाना परिसर तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का भी प्रयास है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और बेहतर कार्यसंस्कृति विकसित होती है। आम लोगों से भी अपने घर और आसपास के इलाकों को साफ रखने की अपील की गई।
मौके पर अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार, छोटन कुमार सिंह, मनीष कुमार पंडित, विक्रम चौधरी, कुंदन कुमार, बिजेंदर चौधरी, राजेंद्र राम,रविंद्र तिवारी, सुजीत कुमार, यशवंत सिंह, सुशांत कुमार, एएसआई शंभु कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी वो चौकीदार मौजूद रहे।
