नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में रविवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य लोगों ने पीएम मोदी की 131वां एपिसोड मन की बात कार्यक्रम को सुना।
इस दौरान पीएम ने ए आई समिट,डिजिटल सुरक्षा और भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियां के महत्व को बताया।ए आई समिट में भारत की ताकत को दुनिया ने देखा।क्रिकेट खेल में हमारे खिलाड़ी देश का मान सम्मान बढ़ा रहे हैं।दूसरे देश के लोगों ने भारतीय खिलाड़ियों की प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि डिजिटल फ्राड से सतर्क रहने की आवश्यकता है। पासवर्ड को समय- समय पर बदलना चाहिए।किसी को भी अपना ओटीपी नहीं देना है।उन्होंने कहा कि सशक्त नागरिकों से ही मजबूत भारत का निर्माण होता है।
मौके पर भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ दास,ललन गुप्ता,मुखिया संघ के जिला महासचिव, प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिडडू,मनोज पाठक, रीता पासवान,अरविंद पासवान,पंकज जायसवाल,नीतिश जयसवाल,अजीत सिंह,देवेंद्र सिंह,देवेंद्र दास,ओम जी पोद्दार, अमरजीत गुप्ता,रानी कुमारी,तरुण कुमार, अजीत सिंह,मुरारी सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने पीएम के मन की बात सुनी।
