नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत समसा से समकालीन अभियान के तहत तीन वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अमरजीत तिवारी ने बताया कि आर्म्स एक्ट और मद्य निषेध अधिनियम के तहत नावकोठी थाना कांड संख्या 70/20 दर्ज मामले का फरार वारंटी महेश महतो व दीपक महतों दोनों पिता कैलू महतो को समसा से गिरफ्तार किया गया।
वहीं मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज मामला नावकोठी थाना कांड संख्या 12/21के फरार वारंटी महेश्वर महतो पिता स्वर्गीय बटेरीलाल महतो समसा निवासी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए तीनों वारंटी को न्यायिक विरासत में भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी में स्वयं थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी,सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार,मोहम्मद इस्माइल,युगल किशोर मंडल,विपिन ओझा, अबोध कुमार,पूनम कुमारी एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे।
