नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
युवा शक्ति क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित जय माता दी क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का सिसौनी के हाई स्कूल मैदान में भव्य उद्घाटन हुआ। उद्घाटनकर्ता समाजसेवी व जदयू प्रवक्ता सुभाकर मिश्रा ने उद्घाटन के बाद उपस्थित क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिकेट का खेल समाज में भाईचारा और एकता कायम करती है।मैं क्षेत्र में खेल के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं तथा खिलाड़ियों और आयोजकों को हर संभव मदद करता रहूंगा।
मिश्रा ने कहा कि बिहार सरकार खेल को प्रोत्साहित करने के लिए कटिबद्ध है। बिहार सरकार ने यह घोषणा किया है कि मेडल लाओ नौकरी पाओ,नितीश कुमार की सरकार ने बिहार में खेल की मूलभूत संरचनाओं को दुरुस्त किया है।जगह-जगह स्टेडियम का निर्माण हो रहा है और बिहार खेल के क्षेत्र में तरक्की कर रहा है।बिहार के खिलाड़ी देश दुनियां में बिहार का परचम लहरा रहे हैं।
उद्घाटन समारोह के बाद मेजबान सिसौनी और चक्का के बीच एक शो मैच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चक्का की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 87 रनों का स्कोर बनाया।जवाब में सिसौनी की टीम ने मैच छह विकेट से जीत लिया।सिसौनी टीम के खिलाड़ी धर्मेंद्र कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच में अंपायर की भूमिका सुभाकर मिश्रा और शुभम सम्राट ने निभाया,वहीं कमेंटेटर के रूप में मनोज सिंह, हरिहर बुक्का एवं मोहम्मद इरशाद ने अपनी भूमिका निभाई।मौके पर नावकोठी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ललन गुप्ता,संजय सिंह सहित हजारों क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।
