नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहसारा पश्चिम स्थित शर्मा चौक के समीप काली मंदिर परिसर में रविवार को शिव चर्चा का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में-दूर दराज से आए शिव भक्तों के द्वारा भव्य शिव चर्चा व भजन प्रस्तुत किया गया। उपस्थित लोग भक्ति भाव से झूम उठे।सभी शिव वक्ताओं के द्वारा चर्चा करने के उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता रामकुमार, उदय भैया ने कहा कि भगवान भोलेनाथ देवों के देव महादेव हैं।शिव के गुरु स्वरूप की चर्चा में आज हमलोग एकत्रित हुए हैं।
गुरु बहन इंद्री जी ने कहा शिव चर्चा के मुख्य तीन सूत्र निम्नलिखित हैं।जिसमें प्रथम सूत्र के रूप में सबसे पहले भगवान शिव से मन ही मन यह प्रार्थना की जाती है कि हे शिव, आप मेरे गुरु हैं,मैं आपका शिष्य हूँ,मुझ पर दया करें।द्वितीय सूत्र के रूप में दूसरों के साथ भगवान शिव की महिमा की चर्चा करना और उन्हें शिव को गुरु बनाने के लिए प्रेरित करना और तृतीय सूत्र.नमः शिवाय. मंत्र के साथ अपने गुरु शिव को प्रणाम करना। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के शिवम वत्स,प्रवीण कुमार, पंकज,सुनील , कृष्ण,राघव सहित सैंकडों शिव भक्त संगीतमय शिव चर्चा में शामिल हुए।
