नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भाजपा की महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रानी गोस्वामी ने मनाई महिला दिवस।मंचासिन सभी दीदी को फुल माला से सम्मानित किया गया।
महिलाओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्षा रानी गोस्वामी ने कहा बेटी,बहन,माँ और प्रेरणा के अनेक रूपों में समाज को दिशा देने वाली हर महिला को नमन। परिवार से लेकर देश के निर्माण तक में मातृशक्ति का योगदान अतुलनीय है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी शक्तीश्वरूपा माता एवं बहनों को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाए।हजारों फुल चाहिए एक माला बनाने के लिए, हजारों दीपक चाहिए आरती सजानें के लिए, हजारों बुंद चाहिए एक समुंद्र बनाने के लिए,सिर्फ एक महिला चाहिए घर को स्वर्ग बनाने के लिए।सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है,जिसका उपयोग कर सभी महिलाएं शिक्षित और सबल बन सकते हैं।
जिविका दीदी रिंकु कुमारी ने कहा पहले हमलोग घर से बाहर बिना इजाजत के नहीं जाते थे।अब समुह से जुड़कर हमलोग लोगों को रोजगार देते हैं और सरकार की योजनाओं को आप तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।केक काटकर सभी महिलाएं एक दुसरे को खिलाई तथा नारि सक्ती जिन्दाबाद के नारे लगाए।
मौके पर उपस्थित जिविका दीदी सुनिता देवी, वार्ड सदस्य बिन्दु देवी, कुन्दन देवी, सावित्री देवी, सविता देवी, विना देवी आदि उपस्थित थे।
