नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायत भवनों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ रविवार को विधान पार्षद राजीव कुमार ने बैठक कर समस्याओं से अवगत हुए।बैठक में प्रमुख अनीता देवी,उप प्रमुख नंदकिशोर पासवान,मुखिया श्वेता भारती,प्रभा देवी,दिनेश यादव,उप मुखिया मो अमजद,वार्ड सदस्य सहित विभिन्न जनसंगठन के सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
रजाकपुर पंचायत भवन में सभी वार्ड सदस्य,उप प्रमुख नंदकिशोर पासवान,मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार,मो इसामुल,प्रमुख प्रतिनिधि श्याम सुंदर सिंह,विष्णुपुर में कांग्रेस नेता सुरेश पासवान,राजद नेता सुरेंद्र पासवान,चंदन पोद्दार आदि शामिल हुए।नावकोठी पंचायत के वार्ड सदस्य मो० सलमान के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय के विभिन्न समस्याओं का स्मार पत्र सौंपा गया।इसमें कब्रिस्तान के जर्जर चाहरदीवारी को मरम्मत करने,मुख्य गेट के निर्माण एवं लाइट की समुचित व्यवस्था करने की मांग शामिल है।वहीं विष्णुपुर पंचायत के मुखिया ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर देवपुरा की चाहरदिवारी करने की मांग की।
विधान पार्षद ने बताया कि नावकोठी प्रखंड के नौ पंचायतों का भ्रमण किया।पूरे प्रखंड के मुखिया,पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्य,जिला परिषद से भेट मुलाकात की। पंचायत और प्रखंड स्तर के सभी जन समस्याओं का संग्रह किया गया।उन्होंने समाधान की दिशा में ठोस पहल का भरोसा दिलाया।
