गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
परिहारा में शहीद कॉमरेड दिगंबर सिंह के 33वें शहादत दिवस पर मिथिलेश पंडित के दरवाजे स्थित भाकपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर भाकपा के बखरी सहायक अंचल मंत्री जितेंद्र जीतू ने कहा कि कॉमरेड दिगंबर सिंह की अपराधियों ने हत्या कर दी थी।
उन्होंने कहा कि कॉमरेड दिगंबर सिंह जीवनभर गरीबों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करते रहे और आज भी उनके संघर्ष से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम की शुरुआत स्मृति द्वार की साफ-सफाई व नया फोटो तथा झंडा लगाने से हुई। इसके बाद उप सरपंच रामचंद्र साव ने झंडोत्तोलन किया।
मौके पर बिंदु चौधरी,प्रधान शिक्षक राधेश्याम तांती,महिला नेता सावित्री देवी,पवन मालाकार, चन्दन महतों,समदर्शी नंदन विद्यार्थी,सहायक शाखा मंत्री अशोक रजक,चलित्तर शर्मा,उपेंद्र यादव, गुलाब लाल यादव,किशोरी सिंह,लड्डू लाल शर्मा हीरालाल पासवान,अमीन सिंह सहित आदि कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दिया।
